साहीडांड के धान खरीदी केंद्र में नवीन सोसायटी भवन का हुआ उद्घाटन,,,माटिकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवती ने कहा अब क्षेत्र के किसानों को नही होगा किसी प्रकार की परेशानी
साहीडांड - जशपुर जिले में आज किसानों के लिए नवनिर्मित 20 नवीन सोसायटी का प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल उद्घाटन किये।साहीडांड के धान खरीदी केंद्र मे नवीन सोसायटी का राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवती के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ।
नवीन सोसायटी के उद्घाटन में क्षेत्र भर के किसान सम्मिलित हुए।माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शंभूनाथ चक्रवती ने किसानों को कहा सभी पंजीकृत किसान आवश्यकतानुसार अभी से ही खाद्य मांग की आवेदन धान खरीदी केंद्र में लगा लें ताकि सभी किसान को समय से और आवश्यकतानुसार खाद्य मील सके।उक्त उद्धघाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ट नेता दिलधरन राम,शम्भू सिंह, रामप्रसाद सिंह,फागु सिंह,कमल सिंह राजकुमार चौहान,मनोज नायक,शाखा प्रबंधक प्रभारी जगदीश यादव एवं सभी शाखा पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान सम्मिलित रहे।








