तिरंगे की शान, संगठन की पहचान और राष्ट्रसेवा का संकल्प—महादेवदांड में भाजपा की तिरंगा यात्रा ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश।
???????? महादेवडांड में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, भव्य तिरंगा यात्रा के साथ शहीद स्मृति और संगठनात्मक बैठक
महादेवडांड- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज मंडल महादेवदांड में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर एवं सरगुजा संगठन सह-प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता लखु राम एवं मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
तिरंगा यात्रा मंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड महादेवदांड, जगेश्वर मोड़ होते हुए पुनः मंडल कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
???????? पुण्यतिथि और विभाजन विभीषिका दिवस पर हुआ स्मरण
तिरंगा यात्रा के पश्चात मंडल कार्यालय में जशपुर के शान एवं जननायक कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि, विभाजन विभीषिका दिवस तथा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन वरिष्ठ भाजपा नेता लखु राम जी ने किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सुनील कुमार गुप्ता ने कुमार दिलीप सिंह जूदेव के साथ बिताए अपने अनुभवों और यादों को साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण किया। उन्होंने देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी को भी याद करते हुए कहा कि इतिहास के ऐसे अध्यायों से सीख लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पार्टी के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने किया, जबकि समापन उद्बोधन मंडल उपाध्यक्ष कुंवर साय ने किया।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बगीचा गायत्री नागेश,महामंत्री कृष्णा यादव एवं दीपक नागेश, मंडल उपाध्यक्ष जगरानी बाई, मंडल मंत्री उमेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री बिलासू नाग, कोषाध्यक्ष लीलांबर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयी गंगा दास, चंदा गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, मंडल प्रभारी करुणा यादव दवे, महामंत्री घनश्याम यादव एवं विनोद नागवंशी, अमित गुप्ता, उमा शंकर यादव, शीतल नागवंशी, एससी मोर्चा अध्यक्ष बीरबल राम, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामसाय राम, पुस्तम यादव, विश्वनाथ चौहान, लखेश्वर चौहान, विनोद चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नैहर साय, शक्ति केंद्र प्रभारी मंगरू साय, श्याम बिहारी चौहान, सुदर्शन दास, सोशल मीडिया संयोजक राहुल प्रधान सहित बूथ अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








