जंगल एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रचार हेतु गांव रेगुलर वन विभाग एवं सरपंच,उपसरपंच ने की बैठक,बनाई गयी समिति पुरी खबर पढ़ें
साहीडांड - बगीचा रेंज के सर्कल भीतघरा के ग्राम पंचायत साहीडांड में RF 1272 के वनरक्षक रामसाय केरकेट्टा ने वनों की कटाई एवं वन में आग न लगाने को लेकर सरपंच एवं उपसरपंच के उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया।उपसरपंच शशिभूषण सिंह ने कहा जंगल हमारी है इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।महुआ,खूंखड़ी और पुटु के चक्कर में आग न लगाएं इससे छोटे छोटे पौधे जल जाते हैँ जिससे आने वाले समय में हमारे बच्चों एवं पर्यावरण पर असर पड़ेगा।पेड़ काटें नही बल्कि पेड़ लगाएं।वहीं वन रक्षक रामसाय केरकेट्टा ने उपस्थित ग्रामवासी को समझाते हुए कहा की ये जंगल आप सभों की है जगलों को आग से बचाईये और यदि कहीं जंगल को आग लगने की सूचना मिले या देखें तो तुरंत सब मिलकर बुझायें और मुझे भी सूचित करें।अगर आप अपने जंगल को नहीं बचाएंगे तो आने वाले समय में बहुत दिक्कत होगा कहा।वनरक्षक रामसाय केरकेट्टा ने 15 सदस्यी समिति गठित कर वनों की कटाई एवं आग से बचाने के लिए तैयार किया।उक्त बैठक में RF 1272 जामढोढ़ा और तेतरटोली के महिला पुरुष उपस्थित रहे।








