*कलेक्टर श्री व्यास ने सेवानिवृत हुए नायब तहसीलदार श्री सदाशिव मिश्रा को दी सम्मानपूर्वक विदाई,प्रशासनिक सेवा मे अनुशासन और निष्ठा के लिए श्री मिश्रा को याद किया जायेगा*
*कलेक्टर श्री व्यास ने सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार श्री सदाशिव मिश्रा को दी सम्मानपूर्वक विदाई*
*प्रशासनिक सेवा में अनुशासन और निष्ठा के लिए याद किए जाएंगे श्री मिश्रा*
जशपुरनगर 31 जनवरी 2026/ जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे श्री सदाशिव मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर श्री रोहित व्यास सहित राजस्व अमले एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान राजस्व प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में श्री मिश्रा की कार्यशैली सदैव जनहित और नियमबद्धता पर आधारित रही, जिससे आम नागरिकों को त्वरित और न्यायपूर्ण सेवा मिली।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री मिश्रा के व्यवहार, समयपालन और सहयोगी स्वभाव को स्मरण करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक रहे, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते रहे। राजस्व मामलों के निराकरण में उनकी सूझबूझ और अनुभव से कार्यालय को निरंतर लाभ मिलता रहा।
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार श्री सदाशिव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह रहा है, जहाँ सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।








