बच्छरांव में दिखा फुटबॉल का रोमांच, पेनाल्टी शूटआउट में कजरा बना चैंपियन
बच्छरांव में दिखा फुटबॉल का रोमांच, पेनाल्टी शूटआउट में कजरा बना चैंपियन
बच्छरांव में पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन • 32 टीमों ने लिया हिस्सा • पकरी कच्छार को हराकर कजरा ने जीता फाइनल मुकाबला
साहीडांड। बच्छरांव में आयोजित पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में आसपास की विभिन्न पंचायतों से कुल 32 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्राकृतिक सुंदरता से घिरे बच्छरांव के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण पहुंचे।
फाइनल मुकाबला कजरा और पकरी कच्छार की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें कजरा की टीम ने पकरी कच्छार को शिकस्त देते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना बारला की मुख्य उपस्थिति रही, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा समिति और सरपंच श्री शंकर बरला का आपसी समन्वय महत्वपूर्ण रहा। आयोजन को सफल बनाने में रामू, मिलियन, केदारनाथ उपसरपंच, किशोर यादव, नेपाल, टिपेन्द्र, संजू, मुरली यादव, शैलेश पाठक (वकील), जामु सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं समस्त ग्राम पंचायतवासियों का विशेष सहयोग रहा।
सरपंच शंकर बरला एवं गांव के लोगों ने विशेष रूप से अपना खेती छोड़ खेलप्रेमियों के लिए फुटबाल खेलने के लिए अपना जमीन को व्यानंद राम ने दे दिया उनको सभों ने हृदय से जताया आभार। ।
इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक मजबूत मंच भी प्रदान किया।





















